रोडवेज की अनुबन्धित बस में अचानक लगी आग से चालक झुलसा,अस्पताल में चल रहा है उपचार

 
जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में NH 235 पर यात्रियो को उतारकर जा रही खाली रोडवेज बस में अचानक शार्ट सर्किट से बस का चालक झुलस गया है इस अग्नी काण्ड से इलाके में हडकंप मच गया है। घटना के समय चालक बस में मौजूद रहा आग की लपटे उठते देख बर्निंग बस से चालक ने कूदकर बमुश्किल जान बचाई। हालांकि बस चालक झुलस गया है। 
हालांकि हाईवे पर बर्निंग बस देख हड़कंप मच गया। गुलावठी निवासी शुभम अग्रवाल की बस कौशाम्बी डिपो में अनुबाँधित है। कुछ देर पहले यात्रियो को उतारकर बस चालक बस की वायरिंग ठीक करने के लिये बस को मिस्त्री के पास लेकर जा रहा था कि हाईवे पर अचानक बस में आग लग गयी। भयानक आग की लपटें उठते देख चालक प्रदीप बस से कूद गया। 
मौके पर पहुँचे गुलावठी कोतवाली प्रभारी ने झुलसे चालक को अस्पताल भिजवाया ओर दोनो तरफ से यातायात रोककर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलवाया मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने पानी डाल आग पर काबू पा लिया है बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। 
 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस