बैनामा के समय स्टैम्प शुल्क की चोरी करने वालों की खैर नहीं,प्रशासन का एक्शन शुरू



जौनपुर। जनपद में स्टैम्प शुल्क चोरी करने वालों के खिलाफ अब प्रशासन ने शख्त रूख अख्तियार कर लिया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार प्रति माह बड़े बैनामा की जांच उच्चाधिकारियों द्वारा करवाई जाती है। इस क्रम में जनपद जौनपुर की सभी तहसीलों में पिछले 1 सप्ताह में 30 बैनामो में मौके की जांच करवाई गई। जिन बैनामों में स्टाफ की कमी पाई गई, उनमें स्टांप कमी का आकलन कराकर मुकदमा दर्ज करके संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया जाएगा। सभी आमजन से अनुरोध है कि भूमि/भवन का बैनामा कराते समय निर्धारित सर्किल रेट के अनुसार सही स्टांप शुल्क अदा करें, जिससे किसी प्रकार की अग्रिम कार्रवाई/कठिनाई से बचा जा सके तथा जिनके स्टांप कमी के वाद विभिन्न न्यायालयों में पूर्व से ही लंबित हैं वे नियत तिथियों पर न्यायालय में उपस्थित होकर अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर शीघ्र निस्तारण करा लें ताकि बढ़ते हुए ब्याज से निजात पा सकें। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने साफ कहा की स्टैम्प शुल्क की चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस