पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के ट्वीट से हडकंप, देखें पुलिस को पैसा देने वालों की सूची



जौनपुर। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने एक ट्वीट कर जौनपुर के पुलिस महकमें में हड़कंप मचा दिया है। उन्होने अपने ट्विटर पर जिले के थाना चन्दवक के वसूली लिस्ट जारी किया है। उस सूची में चंदवक थाने द्वारा अवैध शराब बनाने वाले तस्करों, सरकारी शराब, बीयर,भांग पड़ाव अड्डो और अवैध असलहो का कारोबार करने वालों से अवैध वसूली की एक लिस्ट जारी किया है।

उनके अनुसार प्रतिमाह लगभग पौने चार लाख रूपये का धनोपार्जन पुलिस कर रही है। अमिताभ ठाकुर ने यह सूची डीजीपी उत्तर प्रदेश,एडीजी वाराणसी,आईजी वाराणसी और एसपी जौनपुर को भी ट्विट करके निष्पक्ष जांच कराकर कार्यवाही करने को कहा है।अमिताभ ठाकुर के ट्वीट को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए एसपी ने इस मामले की जाँच अपर पुलिस अधीक्षक नगर को सौपा है। हलांकि अभी किसी तरह की कार्रवाई तो नहीं की गई है लेकिन सम्भावना है कि यह ट्वीट जिले की पुलिसिंग की बड़ी पोल खोल सकता है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस