15 जुलाई को सपा नेतृत्व के आह्वान पर जानें क्या करने जा रहे है बड़ी संख्या में सपाई



जौनपुर। सपा कार्यालय पर जिलाअध्यक्ष लालबहादुर यादव के अध्ययता एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुआ जिससे 15 जुलाई को जिले के सभी तहसील कार्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन पर चर्चा हुई ।श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार मे लोकतंत्र की हत्या कर रही है ऐसी स्थिति मे जनता सिर्फ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी निगाह से देख रही है अब हम समाजवादी लोगों को उनके हक की लड़ाई जोरों से लड़नी होगी राष्ट्रीय अध्यक्ष को आवाहन हुआ है कि 15 जुलाई को हर तहसील में सिर्फ समाजवादी पार्टी का टोपी झंडा लगाकर समाजवादी लोग ही दिखें इस धरना प्रदर्शन से ही भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जायेगा। इस धरना में गांव तक लोगों से मिलकर धरने में शामिल होने की अपील करे सभी समाजवादी साथी अपनी अपनी पूरी ताकत से तहसील में पहुंचने का काम करें ।
मुख्य रुप से पूर्व मंत्री व  विधायक जगदीश नरायन राय, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, गोसेवा आयोग पूर्व चेयरमैन डॉ के पी यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने  विचार एवं सुझाव दिये। बैठक में उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, महासचिव हिसामुद्दीन शाह, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, श्रवण जयसवाल, शकील अहमद, महेन्द्र यादव रमापति यादव, दीपचंद राम, शेखू खाँ, राजा समाजवादी, नन्दलाल यादव, शरफराज, जमाल हासमी,नवनीत यादव बाबा यादव, राजेश विश्कर्मा, श्याम नरायण बिन्द, लाल मोहम्मद राइनी, मनोज मौर्य, मालती निषाद, दिनेश यादव,आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस