गर्भवती महिलाओ सहित सभी के लिए पोषक आहार है जरूरी : प्रो निर्मला एस मौर्य कुलपति

 



उजाला प्रथम, रहीमा खान द्वितीय और प्रतिष्ठा को तृतीय पुरस्कार मिला



जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में महिला अध्ययन केंद्र की‌ ओर से पोषक आहार प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो.निर्मला एस.मौर्य ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर सरकार का कदम महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पोषक आहार हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। अपने सीमित संसाधनों में ही व्यक्ति को पोषकता की तलाश करनी चाहिए। गांव में जैविक खेती के माध्यम से पालक और हरी सब्जियों का सेवन करके लोग स्वस्थ्य रह सकते हैं। गर्भधारण की हुई महिलाओं के लिए पोषक आहार बहुत जरूरी है सरकार ने इसके लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं ताकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें।

कुलसचिव श्री महेंद्र कुमार ने कहा कि शरीर स्वस्थ है तो मन भी स्वस्थ रहेगा। कहा गया है कि जैसा खाइए अन्न वैसा होगा मन। उन्होंने कहा कि प्रकृति से दूर जाने के कारण ही बीमारियां पैदा होती हैं। सहायक कुलसचिव सुश्री बबिता ने कहा कि पोषक आहार कि प्रतियोगिता की प्रासंगिकता आज भी है और कल ठंभी रहेगी।


प्रतिभागियों में उजाला प्रथम, रहीमा खान को द्वितीय और प्रतिष्ठा श्रीवास्तव को तृतीय पुरस्कार मिला। सभी अन्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। सभी प्रतिभागियों ने अपने घर से बनाकर लाए व्यंजनों की रेसिपी के बारे में बताया। संचालन अनु त्यागी और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम समन्वयक प्रभारी महिला अध्ययन केंद्र डॉक्टर श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर प्रो. अजय प्रताप सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ.राजकुमार, डॉ सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ वनिता सिंह डॉ अवधेश कुमार मौर्य आदि लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस