चौपाल में बिजली राशन कार्ड और सिंचाई की समस्या से रूबरू हुए डीएम, जानें क्या दिया आदेश



जौनपुर । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा  प्राथमिक विद्यालय रामदेवपुर, विकासखंड डोभी में चौपाल लगाकर  आम जन की समस्याओं का समाधान किया गया।  चौपाल में सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गांव में किसी भी योजनाओं से छूटे/पात्र लाभार्थियों की सूची बनाकर उनको योजनाओं से लाभान्वित कराया जाए। विद्युत विभाग की एक समस्या के संदर्भ में निर्देशित किया गया कि जर्जर तारों को बदल दिया जाए जिससे बिजली से सम्बन्धित समस्या का सामना ना करना पड़े  और पब्लिक डिस्टीब्यूशन सिस्टम के अंतर्गत राशन कार्ड  बनाने में देरी की शिकायत के संदर्भ में सप्लाई  इंस्पेक्टर को निर्देशित किया कि राशन कार्ड बनने में आने वाली समस्या को दूर किया जाए। एक  पुराने ट्यूबेल  उसकी मरम्मत कराने को भी निर्देशित किया गया जिससे सिंचाई के लिए उसका उपयोग किया जा सके।
इस अवसर पर एसडीम केराकत, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विकलांग अधिकारी, लघु सिंचाई अधिकारी, तहसीलदार केराकत, एस0ओ0 चंदवक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ