सरकार ने सात आईपीएस अधिकारीयों का किया स्थानांतरण चार कप्तान बदले गये



प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार की देर रात को 7 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इसमें 4 जिलों के पुलिस कप्तान शामिल हैं। सिद्धार्थनगर, जालौन, कासगंज और हमीरपुर जिले में नए कप्तानों को तैनाती दी गई है। यशवीर सिंह को सिद्धार्थ नगर का, रवि कुमार को जालौन का, बोत्रे रोहन प्रमोद को कासगंज का और कमलेश कुमार दीक्षित को हमीरपुर का नया एसपी बनाया गया है।
सिद्धार्थनगर के एसपी रामविलास त्रिपाठी को इंटेलिजेंस गोरखपुर कासगंज के एसपी मनोज सोनकर को सेनानायक 12 वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर और हमीरपुर के एसपी नरेंद्र कुमार सिंह को आगरा में 15वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ