पुलिस का दावा लूट जैसे संगीन अपराधो के षड्यंत्र करने लगी है महिलायें


जौनपुर। जनपद में महिलायें भी लूट जैसी जघन्य और संगीन अपराधों की योजना बनाने लगी है।यह बात कोई कपोल कल्पित कहानी नहीं बल्कि जिले की थाना गौराबादशाहपुर की पुलिस ने चार षड्यंत्रकारी लुटेरो के साथ एक महिला को अभियुक्त बनाते हुए जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। 
थाना गौराबादशाहपुर पुलिस की कहानी के अनुसार विगत 16 जुलाई 21 को केशवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास अर्ध रात को असलहे की नोक पर एक ट्रक चालक से एक लाख रुपए की लूट हुई थी। इस घटना के चार षड्यंत्रकारी बदमाशो के साथ पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार करते हुए कहा है कि महिला भी लूट के षड्यंत्र में शामिल रही है। थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 122/21 धारा 393, 120 बी  भादवि के तहत जेल भेज दिया है। 
पुलिस ने जिन बदमाशो को पकड़ा है उनके नाम पता यह है । शिवम यादव पुत्र ईश नारायण यादव उर्फ़ विनोद कुमार यादव नि०मछलीशहर पड़ाव बाबा जी की कुटिया, थाना कोतवाली,
बबलू निषाद पुत्र राजपत निषाद नि० जोगियापुर, थाना कोतवाली, मनोज सोनकर पुत्र स्व० राजकुमार सोनकर नि० तारापुर तकिया, थाना कोतवाली,  सूरज सोनकर पुत्र छुटकन सोनकर नि० चौकिया धाम, थाना लाइनबाजार,शारदा देवी पत्नी स्व० राजकुमार सोनकर नि० तारापुर तकिया, थाना कोतवाली, जौनपुर है।  

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस