कार ने किशोर को रौंदा, किशोर की घटना स्थल पर मौत, ग्रामीणो ने किया चक्का जाम


जौनपुर। थाना सरपतहां क्षेत्र के डीह अशरफाबाद बाजार में आज सायंकाल एक अनियंत्रित कार चारपाई पर सो रहे किशोर को रौंदते हुए सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस दौरान किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन युवकों में से दो की हालत गंभीर है। घटना के बाद आक्रोशित बाजारवासियों ने शव को सड़क पर रखकर लखनऊ-बलिया राजमार्ग जाम कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक के समझाने पर लोगों ने जाम समाप्त किया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
खबर है कि सुल्तानपुर जिले के करौंदीकला थाना क्षेत्र के मगरसन खुर्द निवासी लवकुश (15) पुत्र तिलकधारी सुबह 10 बजे डीह अशरफाबाद आया था। सड़क किनारे बाजार में ही वे मकान बनवाकर रहते हैं। दोपहरके बाद वह सड़क किनारे पेड़ के नीचे चारपाई डालकर सो रहा था। सायंकाल के समय सुल्तानपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार उसे रौंदते हुए अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इससे घटनास्थल पर ही लवकुश की मौत हो गई। दुर्घटना में कार सवार तीन युवक  शुभम (24), विपुल (21) तथा डबलू (25) निवासी नागनाथपुर (हसरों) थाना करौंदीकला सुल्तानपुर भी घायल हो गए। इनमें से शुभम व डबलू की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस