लावारिस नवजात शिशु को सिपाही ने अपने अधिकारी से गोद लेने की इच्छा जताया



जौनपुर । थाना मछलीशहर  क्षेत्र के कान्हा पुर गांव में नहर के किनारे झाड़ी में एक नवजात शिशु लावारिस हालत में फेंका पाया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर नवजात शिशु को अपने कब्जे में लेकर मछलीशहर कोतवाली ले आई।
जहां पर कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने उसका नामकरण करते हुए उसका नाम अनामिका रखा, शिशु का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने के बाद उसे चाइल्ड लाइन में भेज दिया है।
खबर है कि मछलीशहर थाने में तैनात एक सिपाही दंपत्ति ने उसे गोद लेने की इच्छा जाहिर की है। नवजात शिशु को लाने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने ₹5000 का पुरस्कार दिया है। दंपत्ति सिपाही संदीप यादव ने बताया है कि सरकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद उसकी इच्छा है वह उसे गोद लेगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस