निर्वाचित ब्लाक प्रमुख को जानें कहां से मिलेगा प्रमाण पत्र



जौनपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) रामप्रकाश ने अवगत कराया है कि प्रमुख क्षेत्र पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 की प्रक्रिया के अनुसार 10 जुलाई 2021 को मतगणना के उपरांत निर्वाचित प्रत्याशी को निर्वाचन प्रमाण पत्र जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदान किया जाना है। उन्होंने समस्त सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमुख क्षेत्र पंचायत निर्वाचन 2021 जौनपुर को निर्देशित किया है कि 10 जुलाई 2021 को मतगणना के उपरांत तत्काल अभिलेख लेकर अपराह्न 5.30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होकर प्रमाण पत्र तैयार कर निर्वाचित प्रत्याशी को जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रमाण पत्र वितरण के समय सभी प्रत्याशी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा उत्तर प्रदेश शासन की कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन किया जाएगा। कोई भी प्रत्याशी विजय जुलूस आदि नहीं निकालेगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ