भ्रष्टाचार को लेकर बड़ी कार्यवाही: खनन अधिकारी किये गये निलंबित



उत्तर प्रदेश में खनन माफियाओं से संपर्क रखने के आरोप में चर्चित एक महिला जिला खनन अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। खनन निदेशक डॉ. रोशन जैकब ने अधिकारी पर लग रहे भ्रष्टाचार व कई अनियमितताओं के आरोपों के चलते निलंबित करने का आदेश जारी किया है। आपको बता दें कि इस मामले में शामली की जिला खनन अधिकारी डॉ रंजना सिंह को खनन निदेशक डॉ. रोशन जैकब ने निलंबित किया है। जिले में लगातार मिल रही भ्रष्टाचार-अनियमितताओं की शिकायत के बाद लग रहे आरोपों के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है। 
जिला खनन अधिकारी डॉ रंजना सिंह पर खनन ठेकेदारों से नजदीकियां रखने के चलते यह कड़ा एक्शन लिया गया है। कहा जा रहा है कि इसके बाद जिले के अन्य उच्च अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सकती है। शासन स्तर पर खनन में भ्रष्टाचार को लेकर और बड़ी कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस