समाधान दिवस पर 10 शिकायतें आयी 04 हुई निस्तारित,डीएम का निर्देश अधिकारी दोनों पक्ष की सुनें



जौनपुर । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में थाना बदलापुर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के समक्ष कुल 10 शिकायतो के प्रार्थना पत्र आये , जिसमे से 04 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। 03 मामलों में राजस्व एवं लेखपाल की संयुक्त टीम मौके पर भेज कर निस्तारण हेतु आदेशित की गई। 
थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायते को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। उन्होने कहा कि भूमि विवाद के मामलों में दोनो पक्षो को थाने पर बुलाकर दोनों पक्षो को सुनकर भूमि-विवाद के मामलों का निस्तारण करें।
 इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह उपजिलाधिकारी बदलापुर संजय मिश्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ