प्रशिक्षण के माध्यम से कांग्रेस तैयार करेगी विजय सेना - मकसूद खान

जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय पर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस के अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रभारी जौनपुर मकसूद खान ने कहा कि आगामी 4 सितंबर को जनपद जौनपुर के सभी न्याय पंचायत अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों,महिला कार्यकारिणी,शहर के पदाधिकारी व वार्ड अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैऔर इसी प्रशिक्षण के‌ माध्यम से कांग्रेस तैयार करेगी विजय सेना।

संगठन की ताकत से उत्तर प्रदेश में सड़क से सदन तक मुख्य विपक्ष के तौर पर अगर कोई जनहित की आवाज उठा रहा है तो वह कांग्रेस है। जनता का विश्वास और जनता की आवाज बनकर 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही इसका श्रेय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जाएगा। उक्त बैठक में प्रमुख रूप से रामचंद्र मिश्रा, तिलकधारी निषाद, देवानंद मिश्रा, शिव बहादुर सिंह,महमूद अंसारी, जय शंकर दुबे, प्रमोद मिश्रा,रविंदर मिश्रा, प्रमोद कुमार सिंह, उस्मान अली, नीरज राय, डॉ राकेश उपाध्याय,देवेंद्र मिश्रा बबलू ,शहर-अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम, विकास तिवारी, राम सिंह बाकूरे,लालता चौधरी, नरेंद्र पटेल, कमला तिवारी, विजय वर्मा, राजीव निषाद, संदीप निषाद, राजकुमार गुप्ता,अतीक खान, सुरेश सोनकर, विद्यापति द्विवेदी,हीरालाल पाल,शिव मिश्रा,हाशिम अली, संतोष गौड,आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश मिश्र ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस