बीएसए की कार्यवाही: प्रधानाध्यापक निलंबित आठ अध्यापको का रूका वेतन


जौनपुर। बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल ने शुक्रवार को मछलीशहर विकास खंड के कई परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अलग-अलग विद्यालयों से आठ अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। इन अध्यापकों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का आदेश दिया। कंपोजिट धनराशि खाते से निकालने के बाद भी विद्यालय भवन का रंग रोगन न करने और परिसर में गंदगी होने पर एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। दो साल से गायब दो अध्यापकों की जांच बर्खास्तगी के लिए आख्या देने का निर्देश बीईओ क दिया। बीएसए दिन में 11:27 बजे कंपोजिट विद्यालय मुजार पहुंचे। पता चला कि यहां तैनात सहायक अध्यापक सुमन यादव और अशोक कुमार दो साल से अनुपस्थित हैं। दोनों की बर्खास्तगी के लिए जांच आख्या देने के लिए बीईओ को निर्देश दिया। अनुदेशक आरती देवी बिना किसी सूचना के 12 जुलाई से गायब हैं। उनसे स्पस्टीकरण मांगा गया है। कनर्वजन कास्ट और अनाज वितरण की जानकारी न देने पर प्रधानाध्यापक राजकुमार और सहायक अध्यापक मो. यूनिस का वेतन रोक दिया। मछलीशहर देवरियां विद्यालय का भवन जर्जर हालत में मिला। कार्यालय में टूटी हुई कुर्सियां और मेज रखी गई थी। जबकि कंपोजिट धनराशि से एक लाख रुपया निकाला गया है। स्कूल बंद रहने के दौरान कितने बच्चों को एमडीएम का अनाज दिया गया इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक नहीं दे सके। इसपर नाराजगी जताते हुए बीएसए ने प्रधानाध्यापक जमींदार को निलंबित कर दिया। यहां के सभी चार अध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया। अनुपस्थित मिली शिक्षामित्र प्रभावती यादव और संगीता यादव का एक दिन का वेतन रोक दिया गदया। प्राथमिक विद्यालय हटिया में में प्रधानाध्यापक सुभाष सिंह आकस्मिक अवकाश लिखकर 26 अगस्त से गायब मिले। सहायक अध्यापक अनूप कौशिक गायब मिले। सभी का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय खजुरी में प्रधानाध्यापक संजय कुमार यादव सहायक अध्यापक योगेश कुमार अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित अध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस