इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए 11 सितम्बर से आवेदन शुरू, जानें कब से शुरू होगा सत्र

इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश के लिए आवेदन 11 सितंबर से होगा। आवेदन आनलाइन किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि तीन अक्तूबर निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय में नए सत्र की शुरुआत 18 अक्तूबर से होगी। यह जानकारी देते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक आईआर सिद्दीकी ने बताया कि 11 सितंबर से परीक्षा  स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) दोनों के लिए होगा।
परीक्षा का आयोजन अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित होगी। इसके लिए अगल-अलग तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी। बताया कि प्रवेश परीक्षा के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरा करने के बाद 18 अक्तूबर से सत्र प्रारंभ कर दिया जाएगा। परीक्षाएं आनलाइन और आनलाइन दोनों मोड में होंगी। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ