भवन निर्माण हेतु नक्शा स्वीकृत प्रक्रिया को पारदर्शी बनाये जाने के लिए जानें क्या बनी रणनीति


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र अनिल कुमार अग्निहोत्री द्वारा भवन निर्माण हेतु अनुमन्य प्राप्त किए जाने की प्रक्रिया को स्वच्छ व पारदर्शी बनाए जाने के लिए एक आवश्यक बैठक विनियमित क्षेत्र के लेखपाल व पंजीकृत इंजीनियर के साथ की गई जिसमें मानचित्र स्वीकृति हेतु एक माह की कार्य योजना निर्धारित करते हुए स्वीकृति की कार्यवाही पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं । पुराने समस्त लंबित मानचित्र के स्वीकृति अथवा निरस्तीकरण की कार्रवाई यथाशीघ्र किए जाने की भी अपेक्षा की गई है। इसके अलावा विनिवेश क्षेत्र कार्यालय में पंजीकृत समस्त इंजीनियर को लाइसेंस निर्गत करते हुए जिलाधिकारी की अपेक्षाओं पर कार्यालय की कार्यशैली को स्वच्छ एवं आवेदकों के हितों के अनुसार पारदर्शी बनाया जाने की अपेक्षा की गई है। 
कार्यक्रम में अवर अभियंता रोहन यादव लेखपाल  सुरेश यादव लेखपाल प्रभात यादव लेखपाल  संजीत लेखपाल  अरुण कुमार यादव आरएसी आशीष त्रिपाठी मोहम्मद अफाक उर्फ बबलू जावेद मुस्ताक काशीनाथ विश्वकर्मा रमेश चंद गुप्ता अजय कुमार श्रीवास्तव अरुण सिंह यादव रोहित कुमार यादव आदि अनेक लाइसेंसी उपस्थित रहे कार्यक्रम में रोहित कुमार यादव तथा पंकज कुमार यादव को कार्यालय में नया लाइसेंस भी निर्गत किया गया कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिपाठी आरएसी विनियमित क्षेत्र जौनपुर द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस