बेखौफ बदमाशो ने दिन दहाड़े धार दार हथियार से किया युवक की हत्या, जानें क्या है कारण पुलिस अब छानबीन कर रही है




प्रदेश की सरकार सहित उसकी पुलिस अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के चाहे जितने दावे करे सभी दावों की पोल प्रदेश के जनपदों में रोज हो रही अपराधिक घटनायें स्वत: खोलती नजर आ रही है। आज शुक्रवार को जनपद वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के नैपुरा गांव में दिनदहाड़े एक युवक को मौत के घाट उतार दिये जाने की घटना ने यह साबित कर दिया है कि अपराधी कितने बेखौफ हो गये है। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी है। मौके पर पहुंचे पलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमित वर्मा ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या धारदार हथियार से वार कर की गई है।
मृतक की पहचान मनोज कुमार यादव पुत्र बैजनाथ यादव निवासी गिरधरपुर (भदोही) के रूप में हुई है। नैपुरा गांव में बृजेश कुमार मिश्रा की डेयरी फार्म पर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी तब हुई जब बृजेश मिश्रा का छोटा भाई शुभम मिश्रा डेयरी पर पहुंचा।  उसने कुर्सी पर मनोज का शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतक बीते कुछ साल से इसी डेयरी पर काम करता था। 
मौके पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, सीओ सदर डॉ चारू द्विवेदी के साथ फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची।आसपास के लोगों के मुताबिक, आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। मृतक की जेब से से एक कारतूस बरामद हुआ है। यहां यह भी खास बात यह भी है कि घटना तब घटी जब  एसपी ग्रामीण लोहता क्षेत्र में बीते दिनों हुए हत्याकांड मामले का खुलासा कर रहे थे। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस