डीएम एसपी ने किया जेल का औचक निरीक्षण, दिया यह निर्देश


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के द्वारा जिला जेल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न बैरकों  की सघन तलाशी ली गई।  तलाशी में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला ।  विभिन्न बैरकों में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कई बंदियों से व्यवस्था के संबंध में बातचीत भी की।  जिलाधिकारी द्वारा जेल अस्पताल में बंदियों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की जेल अधीक्षक एसके पांडे द्वारा बताया गया है कि सभी कैदियों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करा दिया गया है । जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि बंदियों का अच्छे से इलाज किया जाए। पाकशाला में जाकर बंदियो को दिए जाने वाले खाने को देखा।  इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार, जेलर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस