सड़क दुर्घटना में पिकप पलटी खलासी की हुई मौत


जौनपुर । जिले से शाहगंज की ओर आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन मंगलवार की सुबह इमरानगंज बाजार के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना में खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक व एक अन्य सवार मौके से भाग निकले।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चालक समेत तीन की संख्या में पिकअप पर सवार होकर जौनपुर से शाहगंज की ओर आ रहे थे। जो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन चोरी का है। जो तीन चार दिन पूर्व जलालपुर थाना क्षेत्र से चोरी हुआ था।
इसका केस थाने में दर्ज है। घटना में मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। पुलिस मामले की जांच और मृतक की शिनाख्त में जुटी है।
जांच में जुटे उप निरीक्षक इसरार खान ने बताया कि चोरी की सूचना पर संबंधित थाने से जानकारी ली जा रही है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ