गोमती नदी पर दो पीपे के पुल निर्माण की मिली स्वीकृत, जाम से शहर को मिलेगी निजात - गिरीश चन्द्र यादव



जौनपुर । बहुत जल्द मिलने जा रही है जौनपुर नगर क्षेत्र को विकास की एक और नई सौगात आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के प्रयास से शहर विधानसभा के अन्तर्गत गोमती नदी में दो प्लाटून सेतु (पीपे का पुल) के निर्माण की वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है 
राज्यमंत्री ने बताया कि एक प्लाटून सेतु सिपाह  अचला देवी घाट के पास से मियांपुर तक बनेगा जिसकी लागत 57.29 लाख रुपये है यहां गोमती नदी पर प्लाटून सेतु( पीपे का पुल )बनने से शाहगंज, खेतासराय, मुफ्तीगंज, केराकत, चंदवक ,गौराबादशाहपुर आदि जगह के लोगों को कलेक्ट्री कचहरी दीवानी कचहरी आदि जगह जाने में सुविधा मिलेगी, दूरी भी कम हो जाएगी और जनता को जाम की समस्या से लोगो को निजात मिलेगी।
दूसरा प्लाटून सेतु मुबारकपुर से खानपुर संपर्क मार्ग के आगे गोमती नदी के बलूवा घाट के पास निर्माण होगा जिसकी लागत 59.06 लाख रुपया है इस पीपे के पुल के निर्माण से गांव वालों को इस पार से उस पार बाजार या किसी गांव में जाने के लिए 20 किलोमीटर का जो चक्कर लगाना पड़ता था वह कम हो जायेगा। इस पीपा के पुल के बन जाने से सदर विधानसभा के साथ-साथ बदलापुर विधानसभा, मल्हनी विधानसभा और शाहगंज विधानसभा के लोगों को आने जाने में काफी सुविधा मिलेगी।
राज्य मंत्री ने बताया कि इस प्लाटून सेतु (पीपे के पुल) की स्वीकृत से सदर विधानसभा क्षेत्र में 4 पुल बनने जा रहा है जिसमें दो पीपे का पुल सहित शास्त्री ब्रिज समानांतर पुल और प्यारेपुर  कलीचाबाद गोमती नदी पर शीघ्र सेतु निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहे हैं
जब जनपद को इतनी बड़ी सौगात देने के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को एवं लोक निर्माण मंत्री  केशव प्रसाद मौर्य को सदर विधानसभा की जनता की तरफ से बहुत-बहुत आभार है। 

        

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ