दहशतगर्दों का पत्र इन मन्दिरों एवं रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी


उत्तर प्रदेश को एक बार फिर से दहशतगर्द दहलाने की साजिश रच रहे हैं। इस बार यूपी के नौ रेलवे स्टेशन और धार्मिक स्थल पर आतंकियों की बुरी नजर है। इसका खुलासा दहशत गर्दो के एक पत्र के जरिए हुआ है। 
दरअसल, यूपी के मेरठ में सिटी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर को करीब साढ़े 3 बजे के आसपास एक धमकी भरा पत्र मिला है। मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक के नाम से भेजे गए इस पत्र में लिखा है कि मैं अपने जिहादियों की मौत का बदला जरूर लूंगा। इसके बाद से सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 
धमकी भरे पत्र में लिखा है कि राजधानी लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, खुर्जा, शाहजहांपुर समेत कई रेलवे स्टेशनों को 26 नवंबर को बम से उड़ा दिया जाएगा। जबकि 6 दिसंबर को राम नगरी अयोध्या के हनुमानगढ़ी, रामजन्मभूमि, इलाहाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत यूपी के कई मंदिरों को बम से उड़ाया जाएगा। इसके साथ ही इस पत्र में लिखा है कि मैं अपने जिहादियों की मौत का बदला लेकर रहूंगा। खुदा मुझे माफ कर देना, हम हिंदुस्तान को तबाह कर देंगे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ