डीएम ने पत्नी संग बेटी का जन्म दिन मनाया जिला अस्पताल में,नवजात शिशुओं को दिया ऊनी वस्त्र


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और उनकी पत्नी डॉ अंकिता राज ने समाज में एक नया उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपनी बेटी आव्या का तीसरा जन्म दिवस जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों, परिजनों और के साथ केक काटकर मनाया और उपहार स्वरूप सभी नवजात शिशुओं को ऊनी वस्त्र प्रदान किया। 
इसके साथ ही 10 नवंबर, 2018 की याद पुनः ताजा हो गई जब कौशांबी के जिला अस्पताल में डॉक्टर रेखा यादव द्वारा सुरक्षित व सकुशल प्रसव कराते हुए डॉक्टर अंकिता राज ने नन्ही सी परी को जन्म दिया था। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा जनपद वासियों से अपील की है कि सरकारी अस्पताल में ही सुरक्षित प्रसव करायें और सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं में भागीदारी निभाएं। 
डा० अंकिता राज ने अस्पताल में उपस्थित समस्त चिकित्सको और परिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया और उपस्थित परिजनों को बधाई व शुभकामना दिया जिन्होंने प्रसव के लिए महिला जिला चिकित्सालय को चयनित किया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, डॉक्टर संदीप बाल रोग विशेषज्ञ, प्रभारी सी.एम.एस. डॉक्टर शोभना दुबे, डॉ विनोद कुमार, डॉ आशीष, पूनम पाठक, सीमा सिंह सहित मीडिया बंधु उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस