बच्चों के मन,व्यवहार में मौलिक कर्तव्य की शिक्षा डालें - हिमांशु नागपाल


जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट  सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग जौनपुर  एवं एडुस्टफ यू०पी० के तत्वावधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय संगोष्ठी 'स्फुरण' के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर हिमांशु नागपाल ने कहा कि शिक्षक गण बच्चो को शिक्षा देने के साथ साथ उनके मानसिक विकास करते हुए उनका आत्मविश्वास बढ़ाये। जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। साथ ही देश के विकास के लिए अपने बच्चों को मौलिक कर्तव्य ज़रुर बताये, उनके मन व व्यवहार में मौलिक कर्तव्य की शिक्षा डालें तो शैक्षिक जगत में सबसे बड़ा योगदान होगा। इस तरह की संगोष्ठी होनी चाहिए जो बेसिक शिक्षा के विकास में सही साबित होगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षकों के नवाचारी प्रयास एवं बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से ये संगोष्ठी हुई। यहां प्रदेश के अधिकांश जनपदों के माडल शिक्षको द्वारा जो नवाचार प्रस्तुत किया गया। उससे अन्य शिक्षको को भी एक- दूसरे से कुछ सीखने का अवसर मिला,  निःसंदेह इससे अन्य शिक्षक भी प्रेरणा लेगें। और बच्चों का बेहतर भविष्य बनाने में सफलता मिलेगी। 
 इस अवसर पर प्रतिभाग करने वाले माडल शिक्षको को अतिथियों ने अंग वस्त्र पहना कर प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह् प्रदान कर सम्मानित किया गया।  विभिन्न जनपदों से आये शिक्षकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए सभी को मोह लिया।
संगोष्ठी की ख़ास बात रही कि मिशन शक्ति की बेसिक शिक्षा से चारो एवार्डी व प्रदेश के विभिन्न जनपदों के नेशनल व स्टेट एवार्डी शिक्षक सहित एडुलीडर, मिशन शिक्षण संवाद, शान्ति फाउण्डेशन, सुपर नोवा आदि ग्रुपों सहित उत्कृष्ट शिक्षको ने सहभागिता किया। 
 एडुस्टफ संयोजक प्रीति श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक अवध किशोर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी राकेश सिंह, जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुरेश पाण्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी अविनाश सिंह, जय कुमार, सत्य प्रकाश सिंह, राजीव कुमार यादव, पंकज यादव, प्रिया पाण्डेय, सहित सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी, राजीव सिंह, सै मो मुस्तफा, सविता सिंह, रेनू जायसवाल सहित लगभग सभी जनपदों के नवाचारी शिक्षक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ