सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर पीयू में शोक

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर  में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि सीडीएस बिपिन रावत का तमिलनाडु के कुन्नूर में एक हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया। हेलीकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे जिसमें 13 लोग की मौत हो गई।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर निर्मला एस.मौर्य ने कहा कि यह‌ घटना बहुत ही दुःखद है। सामरिक मामलों पर उनकी अंतर्दृष्टि और दृष्टिकोण असाधारण थे। श्री रावत पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे वह थल सेना के 27 में चीफ रहे। उनके निधन से गहरा दु:ख पहुंचा है। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर विश्वविद्यालय परिवार ने श्रद्धांजलि दी । शोक सभा में कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह,  प्रो. बीबी तिवारी, प्रो.वंदना राय, प्रो. मानस पांडेय, प्रो.अजय द्विवेदी,प्रो.अजय प्रताप सिंह, प्रो.एके श्रीवास्तव, प्रो.बीडी शर्मा, प्रो.रामनारायण, प्रो.देवराज सिंह, प्रो.राजेश शर्मा, डॉ.केएस तोमर, डॉ.लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. विजय तिवारी, एन एन एस समन्वयक डॉ. राकेश यादव, डॉ.रजनीश भास्कर, डॉ.संजीव गंगवार, डॉ.सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ.अवध बिहारी सिंह, डॉ. मनोज पांडेय, सहायक कुलसचिव अमृतलाल, बबिता सिंह, दीपक सिंह, डॉ.अमित वत्स, डॉ पीके कौशिक, श्याम श्रीवास्तव समेत कार्यपालिका एवं विद्या परिषद के सदस्य आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस