विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का हुआ पूर्वाभ्यास,तैयारी पूर्ण, कुलपति समेत अधिकारियों ने किया निरीक्षण


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में गुरुवार को 25 वें दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया। इसमें विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने स्वर्णपदक पाने वाले विद्यार्थियों को रिहर्सल के माध्यम से समझाया कि वह कैसे कल मंच पर आकर अपना मेडल लेंगें।  दीक्षांत समारोह शुक्रवार को आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनसीईआरटी के पूर्व निदेशक पद्मश्री प्रो. जे. एस. राजपूत हैं।     
गुरुवार को पूर्वाभ्यास में मा.राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की भूमिका का निर्वहन बायो टेक्नोलॉजी की प्रो. वंदना राय ने किया। पूर्वाभ्यास की शुरुआत में शोभायात्रा निकाली गई जिसका नेतृत्व कुलसचिव महेंद्र कुमार ने किया। इसमें विद्या परिषद और कार्य परिषद के सदस्य शामिल हुए।
स्वर्ण पदक धारकों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए गए। विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर सुबह 9.30 बजे माननीय कुलाधिपति का आगमन होगा। 9.55 बजे संगोष्ठी भवन में पहुंचेंगीं। 10.00 बजे से 12.34 बजे तक समारोह चलेगा।  पूर्वाभ्यास का संचालन डा. मनोज मिश्र ने किया।
इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा नियंत्रक बी एन सिंह, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. बी डी शर्मा, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. राम नारायण, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. देवराज सिंह, डॉ.संदीप सिंह, एनएसएस समन्वयक डा. राकेश यादव, डा. केएस तोमर, डा. लक्ष्मी मौर्य, डा. रसिकेश, डॉ. प्रदीप कुमार, डा. सुनील कुमार, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, सहायक कुलसचिव अमृतलाल, बबिता सिंह, दीपक सिंह,  डॉ. पीके कौशिक, श्याम श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे.

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस