डीएम ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु मजिस्ट्रेटो को दिया यह शख्त निर्देश


जौनपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर उनके दायित्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा की विधानसभा निर्वाचन में सेक्टर मजिस्ट्रेट की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। निर्वाचन-2022 में जो जिम्मेदारी दी गई है, उसके अनुसार अपनी तैयारी सुनिश्चित कर लें। अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बूथों का निरीक्षण करके वहाँ  मूलभूत आवश्यक सभी सुविधाओं की जानकारी लेते हुए उसकी रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को भेज दें। जिससे समय से रहते सभी प्रकार की समुचित व्यवस्था कराई जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी लोग टीम भावना से कार्य करें। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश सहित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में लगे संबंधित अधिकारी उपस्थित  रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ