122 सीटों पर भाजपा ने तय किए बसपा प्रत्याशी, भाजपा बसपा में हुआ मेल,फिर हो गया खेल - ओम प्रकाश राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने यूपी विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बाद एक नया शिगूफा छोड़ दिया है। उनका कहना है कि पूर्वांचल की 122 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर निर्णय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में हुआ जबकि उन्हें सिंबल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यालय में दिया गया। उन्होंने दावा किया कि वे इसका सबूत भी दे सकते हैं।
ओपी राजभर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''चाहे बसपा हो या कांग्रेस, चार बार सत्ता में रह चुकीं पार्टियों ने भाजपा को समर्थन दिया। उनके वोट कहां गए।''
उन्होंने कहा, ''हमने विधानसभा वार रिव्यू करने का निर्णय लिया है। उसकी रिपोर्ट्स में हमारी जो कमियां मिलेगीं, जिन्हें हम ठीक करने की कोशिश करेंगे। बसपा और भाजपा का मेल हो गया, जो यूपी में बड़ा खेल हो गया।''
हाल ही में संपन्न यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली सुभासपा को छह सीटों पर जीत मिली है। सुभासपा ने 18 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस