एडीएम वित्त ने बताया जानें कहां लागू रहेगी आदर्श आचार संहिता


जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सर्व साधारण को अवगत कराया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के क्रम में लागू आदर्श आचार संहिता, उत्तर प्रदेश के जनपदों जहां विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवर्षिक निर्वाचन होने है को छोड़कर, तत्काल प्रभाव से निष्प्रभावी हो गयी है। चूंकि इस जनपद में स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 हेतु निर्वाचन 09 अप्रैल 2022 तथा मतगणना 12 अप्रैल 2022 को होनी है।
अतः विधानसभा परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन के सम्बन्ध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र द्वारा प्रेषित आयोग के पत्र में दिये गये निर्देशों के अनुसार आदर्श आचार संहिता निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक लागू रहेगी।  

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ