गोमती में नाव डूबने से बड़ा हादसा, लगभग एक दर्जन लोंगो को डूबने की आशंका, गोता खोरो के जरिए तलाश जारी


गोमती नदी में नाव डूबने से एक बड़ा हादसा हुआ है। नाव पर सवार 10 से अधिक लोगों के जहां डूबने की आशंका है वहीं अब तक दो शव नदी से बाहर निकाले गए हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस रेस्क्यू में जुटी हुई है।
मामला सुबेहा थाना क्षेत्र के विगनिया घाट का है। मंगलवार को दोपहर बाद गोमती पार करते समय एक नाव नदी में डूब गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक नाव पर 22 लोग सवार थे। तैराकी जानने वाले कुछ लोग तो तैरकर नदी से बाहर आ गए जबकि 10 से अधिक लोग नदी में डूब गए।स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू में जुटी पुलिस ने अब तक नदी से दो शव बाहर निकाले हैं जबकि अन्य की तलाश जारी है। नाव डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। नदी के घाट पर काफी भीड़ उमड़ पड़ी।
एसडीएम पुलिस टीम के साथ मौके पहुंच कर डूबे लोंगो की तलाश करा रहे है। जानकारी मिलते ही कई परिजन भी रोते बिलखते नदी के घाट पर पहुंचे। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास पुलिस कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस