सपा ने अपने नवनिर्वाचित विधायको को किया सम्मानित


जौनपुर । समाजवादी पार्टी ने आज अपने नव निर्वाचित विधायको के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया। जिसमें प्रमुख रूप से गठबंधन के विधायक जगदीश नरायण राय सहित तुफानी सरोज ,लकी यादव, पंकज पटेल, डाॅ रागनी सोनकर का जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के नेतृत्व मे सभी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया । जीते हुए विधायक गण ने कहा जिस तरह जनता ने राष्ट्रीय नेतृत्व में आस्था जताकर महान देवतुल्य जनता ने हम लोगों जीत दिलाई है उस विश्वास को हम लोग कायम रखने के लिए पूरी ईमानदारी से जनता के बीच मे रहकर उसे निभाने का काम करेंगे। सरकार भले ही समाजवादी पार्टी की नहीं बनी हमनें चुनाव हारा है लेकिन संघर्ष नहीं हम फिर लडेंगे और फिर जीत कर सरकार बनायेंगे और महबूब नेता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायेंगे  वहीं सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने विधान परिषद के होने वाले चुनाव की चर्चा करते हुए कहा की ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है और जनपद जौनपुर मे समाजवादी विचारधारा के मतदाताओं ने मन बनाया है कि समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट डाॅ मनोज यादव को जिताकर भेजना है जीते हुए विधायक और कम वोट से हारे हमारे कैंडीडेटो का इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी और उनके नेतृत्व मे ही यह चुनाव लड़ाया जायेगा वहीं अन्त मे पूर्व अध्यक्ष रामदास यादव के पूर्ण तिथि व पूर्व नगर अध्यक्ष शरीफ रायनी, सपा नेता  मनोज मौर्या के माता जी के निधन पर  2 मिनट मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया स्वागत समारोह में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद यादव,अरशद खाँ, सुषमा पटेल, राजनरायन बिंद,राजबहादुर यादव, राहुल त्रिपाठी, पूनम मौर्या आरिफ हबीब,अनवारुल गुड्डू, भानू प्रताप मौर्य, गुड्डू सोनकर, महेन्द्र यादव, रमापति यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महाचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस