सवाल आखिर भाजपा ने जौनपुर में एमएलसी के लिए प्रत्याशी घोषित क्यों नहीं किया, देखे पूरी लिस्ट


जौनपुर। उत्तर प्रदेश में 36 रिक्त सीटो के लिए होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने 30 सीटो के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिया है लेकिन जौनपुर जनपद के एमएलसी के लिए प्रत्याशी की घोषणा न किया जाना कई बड़ सवाल खड़ा कर रहा है कि आखिर जब 30 सीटो की घोषणा एक साथ हो सकती है तो शेष 06 सीटो जिसमें जौनपुर भी शामिल है के प्रत्याशी की घोषणा क्यों नहीं किया गया है। 
सूत्र की माने तो जौनपुर में भाजपा लड़ने से परहेज करते हुए किसी खास प्रत्याशी को पर्दे के पीछे से स्पोर्ट करने की तैयारी में नजर आ रही है। कुछ राजनैतिक समीक्षक बता रहे है कि एक ऐसे निर्दल प्रत्याशी के साथ भाजपा खड़ी हो सकती है जिसके साथ जनपद के बाहुबली नेता लगे हुए है। प्रत्याशी घोषित नहीं किये जानें का कारण जो भी हो लेकिन कई अनुत्तरित सवाल खड़े हो रहे और आम जनो के बीच चर्चायें भी होने लगी है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस