छुट्टा सांड़ ने ले ली किसान की जान, परिवार में मचा कोहराम, जिम्मेदार है मौन


जौनपुर। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र स्थित जरौना गांव में छुट्टा सांड़ ने एक वृद्ध किसान के उपर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। छुट्टा सांड़ किसान की फसल चर रहा था। जिसे खेत से बाहर निकालने गया था। मिली खबर के अनुसार जरौना गांव निवासी 55 वर्षीय किसान सभाजीत विश्वकर्मा बीते दिवस सायंकाल अपने खेत नरवापार में छुट्टे सांडों को भगाने गए थे।उसी समय एक सांड हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।परिजन उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय ले गए। लेकिन उनकी मौत हो गई।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए खेत खलिहान में घूम रहे छुट्टा पशुओं पर उचित कदम उठाए जाने की मांग की है। हलांकि जिम्मेदार लोग इस संदर्भ में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस