पीयू के मूल्यांकन केंद्र का कुलपति ने किया निरीक्षण


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर पाठ्यक्रमों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण बुधवार को कुलपति प्रो निर्मला एस. मौर्य ने किया। कुलपति ने कहा कि पाठ्यक्रमों का सही समय पर परीक्षाफल आए इसके लिए विश्वविद्यालय समयबद्ध तरीके से मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ कर दिया है। शिक्षकों को समय से मूल्यांकन के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों से मूल्यांकन के संबंध में जानकारी भी ली।
तकनीकी सेल के समन्वयक डॉ अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि  परिसर परीक्षाओं का समय से परीक्षाफल आये इसके लिए  सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ ही मूल्यांकन भी शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षक मूल्यांकन कार्य में पूर्ण सहयोग दे रहे हैं जिससे हम शीघ्र ही मूल्यांकन कार्य को संपन्न कराते हुए परीक्षाफल देंगे। मूल्यांकन एवं परीक्षाफल के लिए डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर एवं डॉ प्रवीण सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, सत्यम उपाध्याय, सतीश सिंह, लाल बहादुर आदि को जिम्मेदारी दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ