जौनपुर के पत्रकारों ने किया विरोध प्रदर्शन बलिया में पत्रकारो को फर्जी मुकदमें फंसाने वालो को भेजा जाये जेल


जौनपुर। जनपद बलिया में पेपर लीक की खबर छापने को लेकर बलिया प्रशासन द्वारा वहां के पत्रकारों के उपर फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे जाने के विरोध में आज बुधवार को जनपद जौनपुर में जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कपिल देव मौर्य के नेतृत्व में संगठन और जिले के पत्रकारों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के जरिये गृह मंत्री भारत सरकार और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को पत्रक भेजते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और बलिया के पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लेते हुए उन्हे रिहा करने तथा जिन प्रशासनिक अधिकारियों ने पत्रकार पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है के विरूद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हे जेल की सलाखों पीछे भेजने की मांग किया है। 
बलिया की घटना से आक्रोशित पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन से नारे बाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर मांग पत्र देते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकारो को हमारी मंशा से अवगत करा दिया जाये यदि जल्द से जल्द बलिया के पत्रकार साथी जेल से बाहर न निकले तो इसका परिणाम अत्यंत ही गम्भीर हो सकता है। पूरे देश के पत्रकार इस मुद्दे को लेकर सड़क पर आ सकते है। जिलाध्यक्ष कपिल देव मौर्य ने अपने बयान में साफ तौर से मांग किया कि बलिया के डीएम एसपी को जेल भेजा जाना चाहिए। 

इस अवसर पर जौनपुर प्रेस क्लब के महामंत्री शम्भुनाथ सिंह,वरिष्ठ पत्रकार लोलारक दूबे, सहारा से हसनैन कमर दीपू, राजकुमार सिंह, सहित संगठन के उपाध्यक्ष गण राकेश कान्त पान्डेय, बृजेश यदुवंशी, फूलचन्द यादव, लक्ष्मी नरायन यादव, आशीष पान्डेय, श्रमित उपाध्याय, वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, शशिराज सिन्हा, संजय चौरसिया,डा लल्लन मौर्य, अजय पान्डेय, सरस सिंह ,संतोष कुमार राय, राहुल कुमार, मो अब्बास, राम सिंगार शुक्ला गदेला, विद्याधर राय विद्यार्थी, प्रकाश चन्द शुक्ला,राज सैनी, विजय उपाध्याय,शशिकांत मौर्य, शिवम पान्डेय, असलम, अजीत गिरी, बृजेश विश्वकर्मा भोले सहित बड़ी संख्या में पत्रकार गण इस प्रदर्शन में भागीदारी करते हुए बलिया में के खिलाफ हुई कार्यवाई की कड़े शब्दो में निन्दा किया है। जिलाधिकारी ने पत्रकारों को अश्वस्त किया कि पत्रक प्रदेश और केन्द्र सरकार को भेज दिया जायेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ