आइए जानते है किस आरोप में कर्नाटक पुलिस केराकत निवासी को गिरफ्तार कर ले गयी साथ



जौनपुर। कर्नाटक पुलिस ने आज बुधवार की शाम केराकत कोतवाली के घुरहूपुर गांव पहुंची। यहां पर हत्या के प्रयास में फरार चल रहे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। घुरहूपुर निवासी सगे भाई करन व साजन विश्वकर्मा दो-तीन महीने पहले रोजी-रोटी के सिलसिले में कर्नाटक गए थे। होली के समय दोनों भाइयों की शराब पीने के चक्कर में पड़ोस में रह रहे युवकों से मारपीट हो गई थी, जिसमें एक पक्ष के लोग घायल हो गए थे। मारपीट के आरोप में दोनों भाइयों के ऊपर वहां के थाने में मुकदमा पंजीकृत था। जिनको खोजते हुए कर्नाटक पुलिस उनके घर घुरहूपुर पहुंचकर गिरफ्तार कर साथ ले गई।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ