डीजे पर डांस को लेकर घराती बराती आपस में भिड़े एक बराती की हो गयी मौत कई घायल


मिर्जापुर जिले के रामपुर ढबही गांव में बुधवार रात चंदौली से आई बारात में डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। बरातियों और घरातियों में हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में एक बरात पक्ष के कई लोग से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
 चंदौली के चकिया बाजार निवासी  काशीनाथ चौहान पुत्र स्व. लालजी चौहान ने गुरुवार सुबह अहरौरा थाने पर तहरीर दी। बताया कि बुधवार रात अहरौरा क्षेत्र के रामपुर ढबही (सगहा) निवासी चंद्रबली चौहान पुत्र छोटे लाल चौहान की पुत्री गुड़िया से उसके पुत्र अभिषेक कुमार की शादी थी।
रात करीब एक बजे डीजे पर डांस को लेकर विपक्षी राकेश चौहान पुत्र भगवान चौहान, राजबली चौहान पुत्र छोटेलाल चौहान निवासीगण रामपुर ढबही  सहित अन्य लोगों द्वारा गाली-गलौज देते हुए मारा-पीटा गया। जिससे संतोष माली पुत्र गोपाल, मनोज चौहान पुत्र राजाराम चौहान, हसनैन पुत्र रियाज, जावेद पुत्र स्व.जुनेश, राजेश चौहान पुत्र भुल्लन चौहान निवासी पचवनिया थाना चकिया जनपद चंदौली सहित अन्य घायल हो गए।
विपक्षियों ने दूल्हे की गाड़ी में तोड़फोड कर जान से मारने की धमकी दी। बरातियों द्वारा घायलों को इलाज के लिए चंदौली ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान घायल जावेद पुत्र स्व. जुनेश की मौत हो गई है। तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस