दिन दहाड़े सद्भावना पुल के पास चली गोली मची भगदड़, पुलिस छानबीन में जुटी



जौनपुर। आज दोपहर थाना कोतवाली स्थित सद्भावना पुल के पास एक चाइनीज की दुकान पर दिन दहाड़े हुई फायरिंग से भगदड़ मच गयी। साथ ही कानून व्यवस्था पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है 
मिली खबर के मुताबिक सद्भावना पुल के पास स्थित चाइनीज की दुकान पर बुधवार की रात कुछ अराजक तत्वो ने चाउमीन खाया पैसे भुगतान को लेकर दुकानदार और अराजक तत्वो मे कहा सुनी हो गयी थी। आज गुरुवार की दोपहर के समय 8,10 की संख्या में अराजक तत्वा फिर चाइनीज की दुकान पर धमक पड़े पहले दुकान पर पथराव किया फिर हवा में गोलियां दागते हुए फरार हो गये।गोली की आवाज सुनते ही सद्भावना पुल के पास भगदड़ मच गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है। अपराधी तत्वों को चिन्हित करने के प्रयास में लगी है। पुलिस का दावा है जल्द सभी अराजक तत्व सलाखों के पीछे होगे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस