जनपद वासियों को प्लाटून पुल की सौगात, राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन

जौनपुर । जनपद के शहर को विकास की एक नई सौगात देते हुए प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री ( स्वतन्त्र प्राभार ) गिरीश चंद यादव ने अपने अथक प्रयास से शहर विधानसभा के अंतर्गत सिपाह अचला देवी घाट से मियांपुर तक गोमती नदी में बने प्लाटून सेतु (पीपे का पुल) का उद्घाटन किया। 
ज्ञात हो इस पीपे के पुल शिलान्यास विधानसभा चुनाव के पहले राज्यमन्त्री द्वारा ही किया गया था । 
उद्घाटन के दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने बताया कि यह प्लाटून सेतु सिपाह  अचला देवी घाट के पास से मियांपुर तक बना है जिसकी लागत 57.29 लाख रुपये है यहां गोमती नदी पर प्लाटून सेतु( पीपे का पुल ) बनने से शाहगंज, खेतासराय, मुफ्तीगंज, केराकत, चंदवक ,गौराबादशाहपुर आदि जगह के लोगों को कलेक्ट्री एवं दीवानी न्यायालय आदि जगह जाने में सुविधा मिलेगी , दूरी भी कम हो जाएगी और जनता को जाम की समस्या से लोगो को निजात मिलेगी।राज्यमन्त्री स्वतन्त्र प्राभार ने कहा कि नगर क्षेत्र में कही और भी पीपे की पुल की आवश्यकता होगी तो उसके लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा इस पीपे के पुल दोनों तरफ के सड़को का भी मरम्मत शीघ्र कराया जाएगा ।
राज्य मंत्री ने बताया की इस पुल बनने के साथ ही सदर विधानसभा क्षेत्र में 4 पुल बनने की प्रक्रिया में है जिसमें दो पीपे का पुल निर्माण हो चुका हैं । शास्त्री ब्रिज समानांतर पुल और प्यारेपुर कलीचाबाद गोमती नदी पर शीघ्र सेतु निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहे हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा पूर्व कोषाध्यक्ष श्याममोहन अग्रवाल  , पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय सिंह , राज्यमन्त्री के मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव "सभासद" , पूर्व जेष्ठ प्रमुख जितेन्द्र सिंह , मण्डल अध्यक्ष राजकेसर पाल , विकाश शर्मा , डॉ ब्रह्मेश शुक्ला कार्यालय प्रभारी,  संजय पाठक , नीरज मौर्य , गौरव मिश्रा , प्रशांत सिंह दीपक  , सुनील यादव, भरत श्रीवास्तव , आदि लोग मौजूद रहे ।     

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस