सपा जिलाध्यक्ष ने जेल में धर्मापुर काण्ड के कथित आरोपितो से की मुलाकात



जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में सपा का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को जिला कारागार में बंद धर्मापुर में  पहलवान बादल यादव हत्याकांड के समय हुई आगजनी घटना के मामले में बन्द धर्मापुर के प्रधान जय हिंद यादव समेत अन्य सपा जनों से मिलने पहुंचे। मिलने के बाद लालबहादुर यादव बताया कि जिस तरह भाजपा के सरकार में निर्दोषों को फंसाया जा रहा है और दोषियों को खुली छूट दी जा रही है भाजपा के संरक्षित उपद्रवी आज भी आराम से टहल रहे हैं धर्मापुर के प्रधान समेत अन्य साथियों को निर्दोष  रुप से जिस तरह सत्ता के इशारे पर फंसाया गया है बहुत निंदनीय है । सरकारें आती है और जाती रहती है सरकार जब बन जाती है तो पूरी जनता की सरकार रहती है लेकिन भाजपा सरकार जाति देख कर कार्रवाई कर रही है  लेकिन हम समाजवादी लोग चुप बैठने वाले नहीं हैं निर्दोष लोगों के ऊपर जो कार्रवाई हुई है उसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ा जाएगा उन लोगों को न्याय दिलाया जाएगा हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है और सरकार से मेरी मांग है इस आगजनी की घटना का उच्च स्तरीय जांच करा कर सही लोगों को के ऊपर कारवाई किया जाए और निर्दोष को बरी किया जाए ।साथ मे राहुल त्रिपाठी, सभासद कृष्ण कुमार यादव,लकी यादव मौजूद रहे ।।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस