जनपद के चौराहो के विकास और सुन्दरीकरण में जुटा प्रशासन, आसपास के अतिक्रमण पर सवाल


जौनपुर। जिला प्रशासन व नगर पालिका परिषद जौनपुर के सौजन्य से स्थानीय व्यापारियों एवं प्रवुद्ध वर्ग का सहयोग लेकर जनपद के प्रमुख 14 चौराहों का सुन्दरीकरण और मरम्मत कराया जा रहा हे इस आशय की जानकारी मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय ने जरिए विज्ञप्ति दिया है।
बताया गया कि मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय व अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, द्वारा सभी चौराहों का भ्रमण किया गया तथा चौराहों के विकास की जिम्मेदारी लिये लोगों से संम्पर्क किया गया। अधिकांश चौराहों का कार्य या तो पूर्ण हो चुका है या इस माह के अन्त तक पूर्ण हो जायेगा। इन चौराहों में पचहटिया, जेसीज चौराहा, सिपाह चौराहा, लाइन बाजार तिराहा एवं पालिटेक्निक चौराहा तथा मुरादगंज चौराहा का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। कुत्तुपुर तिराहा, गाँधी तिराहा व अम्बेडकर तिराहा एवं नखास तिराहा का कार्य लगभग पूर्णतया की ओर है। कलीचाबाद तिराहा, रोडवेज चौराहा, वाजिदपुर एवं नईगंज का कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ हो जायेगा।

स्थानीय जनता एवं उद्योगपतियों तथा बैंक व नगर पालिका परिषद जौनपुर का जिला प्रशासन की ओर से आभार व्यक्त किया गया। ज्वाइंट  मजिस्ट्रेट / उप जिलाधिकारी सदर हिमांशु नागपाल ने क्रियाशील होकर इस कार्य में विशेष योगदान प्रदान किया है। जिन चौराहों को विभिन्न संस्थाओं व व्यापारियों एवं जनसेवकों को विकसित कर अनुरक्षित करने के लिए दिए गए है। पचहटिया चौराहा डा० राम अवध यादव, नईगंज मुन्ना सिंह, माँ दुर्गा विद्यालय सिददीकपुर, वाजिदपुर डॉ अब्दुल कादिर खान, जेसीज चौराहा अमरावती ग्रुप, सिपाह चौराहा गहना कोठी, कुददूपुर चौराहा गहना कोठी, लाइन बाजार तिराहा राहुल मिश्रा, वी-मार्ट, गाँधी तिराहा नगर पालिका परिषद जौनपुर, अम्बेडकर तिराहा नगर पालिका परिषद जौनपुर, रोडवेज चौराहा यूनियन बैंक, नक्खास तिराहा बालाजी ज्वेलर्स, कलीचाबाद तिराहा राजाराम एंड संन्स, पालिटेक्निक चौराहा माँ जयंती टूर एवं ट्रेवल्स, मुरादगंज चौराहा ईशा हॉस्पिटल जौनपुर के द्वारा किया जा रहा है।


यहां एक बात और भी सामने आयी है कि चौराहो के सुन्दरीकरण और बनवाने के नाम पर कुछ एक कथित समाजसेवी अथवा व्यापारी चौराहो के आसपास की बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमण कर लिये है और उस पर उंची वेल्डिंग बनाने का फायदा ले लिये है क्या प्रशासन के अधिकारी ऐसी जमीनो को भी मुक्त करा सकेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस