जिले में बेहतर और उत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए पूर्व चिकित्साधिकारी वाराणसी ने खोला अस्पताल


जौनपुर। जनपद में उत्तम स्वस्थ सेवा प्रदान करने के लिये लोकप्रिय वरिष्ठ चिकित्सक वी बी सिंह एमबीबीएस एमडी ( मेडिसिन) सीनियर फिजीशियन न्यूरोलॉजिस्ट मानसिक रोग विशेषज्ञ, अवकाश प्राप्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाराणसी ने अपनी माता श्रीमती मालती सिंह की प्रेरणा से जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री राम सदन 128 शास्त्री नगर जौनपुर में पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा उद्घाटन किया गया इस दौरान जनपद  के चिकित्सा अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी सिंह भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। 
डॉक्टर बी बी सिंह ने बताया कि प्रत्येक रविवार को मरीजों का निशुल्क उपचार की जाएगी। इस अवसर पर एच सिंह विशेष दर्जा प्राप्त मन्त्री, सौरभ सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, सहजानंद पांडेय, डॉ अरुण मिश्रा, डॉ जी एस यादव, डॉ मनिका यादव, डॉ प्रशांत कुमार, एडिशनल सीएमओ डॉ ए के सिंह, डॉ रमेश चंद्र, डॉ संजय, देव नारायण सिंह, राज नारायण सिंह, विनय सिंह,संजय सिंह, राघवेंद्र सिंह, प्रशांत विक्रम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र सिंह, महामंत्री सुशील मिश्रा, इं अमित श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंघानिया, दिव्यांशु सिंह, आशुतोष सिंह, सुशांत चौबे आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस