मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम रहा सराहनीय प्रबंधक ने छात्रो और शिक्षको को दी बधाई


जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में मोहम्मद हसन इन्टर कालेज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के अधिकतर छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है। छात्र-छात्राओं द्वारा कड़ी मेहनत के पश्चात विद्यालय को प्राप्त इस उपलब्धि पर प्रबंधक डॉ अब्दुल कादिर खान ने सराहना की और परीक्षा फल से संतोष व्यक्त करते हुए अध्यापकों और छात्रो को बधाई ज्ञापित की है। 
प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान ने छात्र /छात्राओं को आगे और कठिन परिश्रम करने एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शिक्षकगण एवं स्टाफ आदि उपस्थित रहे।        
मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर मे हाईस्कूल की अंशिका सिंह ने 517/600 (86.16%) अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं अमृत मौर्य ने 512/600 (85.33%) अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा रोहित चौहान ने 512/600 (84.5%) अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही मोहम्मद हसन गर्ल्स इंटर कॉलेज का परीक्षाफल भी शत प्रतिशत रहा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस