नियमित योग करने से तमाम असाध्य बीमारियों मिल सकतक है मुक्ति- मनीष कुमार वर्मा डीएम जौनपुर


जौनपुर। केन्द्र सरकार के निर्देश के तहत जनपद में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अमृत सप्ताह के अन्तर्गत धार्मिक, पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योग सप्ताह कार्यक्रम के तहत पांचवे दिन चौकियां धाम स्थित पोखरे पर योग शिविर में योगाभ्यास को किया गया।

इस मौके पर दीप प्रज्ज्वलित करके योगाभ्यास का औपचारिक शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी  ने कहा कि नियमित योग के क्रियात्मक और सैद्धांतिक अभ्यासों से तमाम असाध्य बिमारियों से मुक्ति मिलती है इसलिए हर अवस्था के लोगों के द्वारा अपनी अपनी शक्ति और सामर्थ्य के अनुसार योगाभ्यास को अपनी जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना चाहिए। यहां पर 

रोगानुसार और अवस्थानुसार अनेकों प्रकार के सरल और सूक्ष्म व्यायामों के साथ आसन, ध्यान और प्राणायामों का अभ्यास कराते हुए मोटापा और मधुमेह जैसी समस्याओं से समाधान हेतु अग्निसार और नौलिक्रिया का अभ्यास भी साधकों को कराया गया।


इसके साथ ही आज उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय जौनपुर भवन परिसर में योग  प्रशिक्षक अरविंद कुमार यादव एवं योग सहायक डॉ मयंक विक्रम सिंह के द्वारा आज पांचवें दिन योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कॉमन योगा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए समस्त छात्र छात्राओं सहित चिकित्सक शिक्षक और अन्य कर्मचारीगणों ने प्रतिभाग किया। शिविर में लगभग 150 व्यक्ति उपस्थित हुए। शिविर में चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 डॉ. शिव कुमार जी, सर्जरी विभाग के प्रमुख  डॉ0 जाफरी, कार्डियो स्पेशलिस्ट डॉ. प्रताप जी, फिजियोलॉजी विभाग से डॉ. बिट्टू जी के अलावा अन्य चिकित्सक शिक्षक भी उपस्थित हुए।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस