मुख्यमंत्री ने प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को नौकरी या रोजगार देने का किया एलान


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार जल्द ही उत्तर प्रदेश के सभी परिवारों को परिवार कार्ड जारी करेगी। जिन परिवारों में कोई रोजगार से नहीं जुड़ा, उनकी मैपिंग करके कम से कम एक सदस्य को नौकरी या स्वत: रोजगार से जोड़ा जाएगा। इस दिशा में काम तेजी से चल रहा है।
गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी, उपाध्यक्ष परमेश्वरन अय्यर और सलाहकारों से मुलाकात के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें उत्तर प्रदेश को अगले पांच वर्षों के दौरान एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए चयनित कंसल्टेंट 150 दिनों में इसकी विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करेगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने नीति आयोग के पदाधिकारियों को बताया कि अगले वर्ष जनवरी में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के जरिये 10 लाख करोड़ रुपये निवेश जुटाने का लक्ष्य है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट वर्ष 2027 तक प्रदेश को एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक होगी। यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। यूपी की जीडीपी के साथ हर जिले की भी जीडीपी तैयार की जा रही है।
प्रदेश के समग्र विकास के लिए 10 सेक्टर चिन्हित किये गए हैं। प्रदेश के जीएसटी संग्रह में लगातार वृद्धि हो रही है। वर्ष 2021-22 में लगभग एक लाख करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह हुआ है। 2022-23 की पहली तिमाही में रिकार्ड राजस्व संग्रह हुआ है। देश के कुल 112 आकांक्षात्मक जिलों में सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने वाले जिलों की नवीनतम सूची में उप्र के पांच जिले शीर्ष 10 में शामिल हैं। प्रदेश के 34 जिलों में 100 आकांक्षात्मक विकासखंडों का चयन पूर्ण हो गया है। आकांक्षात्मक विकास खंडों में लागू होने जा रही मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के अभिनव प्रयास की जानकारी भी दी। ।
नीति आयोग के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि प्रदेश के समग्र विकास के कार्यों में सहयोग के लिए आयोग की एक टीम राजधानी लखनऊ में उपलब्ध होगी। यह टीम विकास की नीतियों में शासन और प्रशासन को तकनीकी सहयोग देगी। आयोग के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के कोविड प्रबंधन, जापानी इन्सेफेलाइटिस उन्मूलन और स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन की सराहना की।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस