विदेश भेजने के नाम पर ठगी: थाने में तहरीर के आधार पर ठग गिरफ्तार पुलिस कर रही है जांच

 

जौनपुर। जनपद मुख्यालय से 40 किमी दूर स्थित थाना शाहगंज क्षेत्र में दो युवकों को विदेश भेजने का सपना दिखाकर जालसाजों ने डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। पांच माह पूर्व लखनऊ से विदेश जाने का टिकट दिखाया और निर्धारित तिथि को रोडवेज से वापस भेज दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
 शाहगंज नगर के अयोध्या रोड स्थित भटियारी सराय मोहल्ला निवासी सूरज कुमार यादव की तहरीर के अनुसार करीब आठ माह पूर्व वह किसी कार्य से खुटहन जा रहा था। रास्ते में मिले युवक ने खुद को विदेश भेजने वाला बताते हुए रंगीन सपने दिखाए। घर पहुंचने पर सूरज ने मोहल्ले के अपने साथी सुरेश गौड़ को इसकी जानकारी दी। गरीब परिवार के दोनों युवकों ने आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए विदेश जाने का मन बना लिया। दोनों ने जालसाज से बात की तो उसने जौनपुर ले जाकर वर्ग विशेष के एक युवक से भेंट कराई। उसके कहने पर दोनों युवकों ने अपना पासपोर्ट, कोरोना वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र आदि जमा किया। इस दौरान जालसाजों ने कई किस्तों में दोनों से 1.56 लाख रुपये ले लिए। फरवरी में लखनऊ से जहाज का टिकट होने की बात कहकर चलने के लिए शाहगंज रोडवेज पर बुलाया। दोनों रोडवेज पहुंचे तो तकनीकी दिक्कतों से टिकट कैंसिल होने की बात कहकर लौटा दिया। पांच माह बीतने के बाद भी जालसाज न रुपये लौटा रहे हैं, न ही विदेश भेज रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस