सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में लवन्या गुप्ता ने किया टाप, मिल रही बधाईयां


जौनपुर। सेन्ट जेवियर्स की छात्रा प्रधान ड्रेसेज के मालिक सुरेंद्र प्रधान की नातिन लवन्या गुप्ता पुत्री अभिषेक गुप्ता ने सीबीएससी बोर्ड के हाईस्कूल की परिक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में टाप किया है। परिक्षा परिणाम घोषित होने के बाद लवन्या के परिजनो सहित शुभ चिन्तक खुशी से झूम गये है। 
लवन्या को मिली इस सफलता के लिए बधाईयों का तांता लगा गया है। इस सन्दर्भ में सुरेंद्र प्रधान से बात करने पर उन्होंने बताया कि लवन्या अपने पढ़ाई के प्रति खासी गम्भीर रहती थी। लवन्या गुप्ता जो जनपद में टाप करने पर सेन्ट जेवियर्स के शिक्षको ने खासी बधाई ज्ञापित किया है। लवन्या उच्च शिक्षा ग्रहण कर बड़े पद पर आसीन होने की तमन्ना रखती है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस