टूरिस्ट बस पलटी 18 यात्री हुए गम्भीर रूप से घायल उपचार जारी


जौनपुर। दिल्ली से वाराणसी जा रही टूरिस्ट बस को थाना जफराबाद क्षेत्र स्थित हौज के पास अचानक पलटने से लगभग 18 यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये है जिनका उपचार जिला अस्पताल में हो रहा है। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर राहत कार्य कराया है।
खबर है कि दिल्ली के द्वारिका सेक्टर 19 से एक ही इलाके के 40 यात्री अपनी निजी किराये की टूरिस्ट बस से वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ के दर्शन हेतु जा रहे थे जनपद जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के हौज के पास पहुंचे थे कि एक ट्रक को ओवर टेक करने के चक्कर में बस सड़क के किनारे गढ्ढे में पलट गयी जिससे बस में सवार लगभग 18 यात्रियो सहित चालक भी जख्मी हो गया। घटना के सूचना पर सीओ अपर पुलिस अधीक्षक एवं थाना जफराबाद की पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत कार्य कराते हुए घायलो को जिला अस्पताल भेजवाया तथा शेष यात्रियो को वही एक होटल में रूकने की व्यवस्था कराया है। घायलो की स्थिति खतरे के बाहर बतायी जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस