इलाहाबाद हाईकोर्ट में नौ जजों की नियुक्ति, भारत सरकार ने जारी की अधिसूचना


इलाहाबाद हाईकोर्ट में लोअर ज्यूडिशियरी के नौ जजों की हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्ति की गई है। इस आशय की अधिसूचना भारत सरकार के एडिशनल सेक्रेटरी राजिंदर कश्यप ने आज जारी की। इन नवनियुक्त नौ जजों में से पांच की नियुक्ति अपर न्यायाधीश के रूप में 2 वर्ष के लिए की गई है, जबकि चार जजों की नियुक्ति उनका कार्यकाल दो वर्ष से कम होने के कारण उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 62 वर्ष रिटायरमेंट होने की तारीख तक की गई है।
नवनियुक्त अपर न्यायाधीशों के नाम हैं। एएच इदरीशी, राम मनोहर नारायण मिश्र, मयंक कुमार जैन, सुरेंद्र सिंह प्रथम, एवं नलिन कुमार श्रीवास्तव। इन सभी अपर न्यायाधीशों की नियुक्ति दो वर्ष के लिए की गई है। शेष चार न्यायाधीशों की नियुक्ति जिनका कार्यकाल 2 वर्ष से कम है उनके नाम हैं रेनू अग्रवाल, ज्योत्सना शर्मा, शिवशंकर प्रसाद एवं गजेंद्र कुमार। मालूम हो अभी हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट में बार से दो न्यायाधीशों  की नियुक्ति भारत सरकार ने की थी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस