दिव्यांग बच्चों ने निकाली तिरंगा जागरूकता यात्रा


जौनपुर। आजादी के वीर सपूतों एवं शहीदों के देश के प्रति दी गयी कुर्बानियों से जन-जन को प्रेरणा देने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत रचना विशेष विद्यालय के बच्चों ने तिरंगा जागरूकता यात्रा निकाली। इस यात्रा को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विधि विभाग के पूर्व डीन डॉ. राजमणि मिश्र ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से कहाकि बच्चों के अभिभावक व आसपास के लोगों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें। हमें यह आजादी अनगिनत वीरों की कुर्बानियों से मिली है। तिरंगा यात्रा विद्यालय से निकलकर मानिक चौक, शाही किला, अटाला मस्जिद, राजा साहब फाटक होते हुए विद्यालय में आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर सभासद मिंटू पाठक, सुधीर सिंह, राममूरत मिश्रा, बब्बू पाठक, सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। आये हुए लोगों का आभार विद्यालय के प्रबन्धक नसीम अख्तर ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस